अपने वापसी के अधिकार का उपयोग करें

यह अधिकार आप पर तब लागू होता है, जब आपने सीधे Avast से खरीदारी की हो और आप यूरोपीय संघ के किसी सदस्य देश, नॉर्वे, आइसलैंड, लिकटेंस्टीन या यूके में उपभोक्ता हों.

अगर आपने किसी तृतीय पक्ष (जैसे ऐप स्टोर, सर्विस प्रोवाइडर या किसी अन्य पुनर्विक्रेता) से खरीदारी की है, तो आपकी खरीदारी उस तृतीय पक्ष की शर्तों के अधीन होगी, जो हमारी शर्तों से अलग हो सकती हैं.

आपका वापसी का अधिकार

आपके पास बिना कोई कारण बताए अपने अनुबंध से हटने का कानूनी अधिकार है. वापसी की अवधि 14 कैलेंडर दिन है, जो उस दिन से शुरू होती है, जब Avast के साथ आपका अनुबंध पूरा होता है.

यह अधिकार हमारे द्वारा दी जाने वाली मनी-बैक गारंटी और अन्य धनवापसी विकल्पों से अलग और उनके अतिरिक्त है. ये विकल्प अधिक उदार हो सकते हैं और अक्सर आपको दावा करने के लिए अधिक समय देते हैं. इसका मतलब है कि अगर आप वापसी के अधिकार के तहत धनवापसी के हकदार नहीं हैं, तो भी आप उन अन्य विकल्पों के तहत धनवापसी के लिए योग्य हो सकते हैं. विवरण के लिए, हमारी रद्दीकरण और धनवापसी नीति देखें.

अपना वापसी का अधिकार कैसे इस्तेमाल करें

अपने वापसी के अधिकार का उपयोग करने के लिए, आपको हमें सूचित करना होगा:

  • NortonLifeLock Ireland Limited, Ballycoolin Business Park, Blanchardstown, Dublin 15, Ireland (अगर आप बेल्जियम, नीदरलैंड्स, लक्ज़मबर्ग, आयरलैंड या यूके में हैं)
  • अगर आप किसी अन्य यूरोपीय देश में हैं, तो अपने अनुबंध से हटने के निर्णय की स्पष्ट घोषणा (जैसे डाक द्वारा भेजे गए पत्र),

के ज़रिये Avast Software s.r.o, Pikrtova 1737/1a, Nusle, 140 00 Praha 4, Czech Republic को सूचित करें.

आप इस पेज के अंत में दिए गए मॉडल वापसी फ़ॉर्म का उपयोग कर सकते हैं, लेकिन इसका उपयोग करना अनिवार्य नहीं है. आप यहां Avast Support से भी संपर्क कर सकते हैं; आमतौर पर यह सबसे आसान और तेज़ तरीका है.

अगर आप यूरोपीय संघ के किसी सदस्य देश में उपभोक्ता हैं, तो आप हमारे ऑनलाइन फ़ंक्शन अनुबंध वापस लें का भी उपयोग कर सकते हैं. अगर आप इस विकल्प का उपयोग करते हैं, तो हम बिना किसी देरी के ईमेल के ज़रिये आपको ऐसी वापसी की प्राप्ति की पुष्टि करेंगे.

14 दिन की वापसी की समय-सीमा को पूरा करने के लिए, यह पर्याप्त है कि आप वापसी की अवधि समाप्त होने से पहले अपने वापसी के अधिकार के प्रयोग संबंधी अपना संदेश भेज दें.

आप जो भी तरीका इस्तेमाल करें, अपना नाम, ऑर्डर नंबर और ईमेल पता ज़रूर शामिल करें, ताकि हम आपकी खरीदारी की पहचान कर सकें.

वापसी के प्रभाव

अगर आप अपना अनुबंध रद्द करते हैं, तो हम आपसे प्राप्त सभी पेमेंट बिना किसी देरी के और आपका वापसी नोटिस मिलने की तारीख से 14 दिनों के भीतर वापस कर देंगे.

धनवापसी उसी पेमेंट के तरीके से जारी किया जाएगा, जिसका इस्तेमाल आपने खरीदारी के लिए किया था, जब तक कि आपने स्पष्ट रूप से किसी अन्य तरीके के लिए सहमति न दी हो.

अगर आपने वापसी की अवधि के दौरान सेवा की तत्काल ऐक्सेस या सेवा शुरू करने का अनुरोध किया था, तो हम उस सेवा के उस हिस्से के लिए शुल्क ले सकते हैं, जो आपके द्वारा अनुबंध से हटने की सूचना दिए जाने तक प्रदान किया जा चुका है.

अपवाद 

डिजिटल कंटेंट की सप्लाई शुरू होने के बाद आप अपने वापसी के अधिकार का प्रयोग नहीं कर पाएंगे. इसी तरह, सेवाओं (डिजिटल सेवाओं सहित) के पूरी तरह प्रदान किए जाने के बाद भी आप इस अधिकार का प्रयोग नहीं कर पाएंगे—लेकिन केवल तभी, जब सेवा शुरू होने से पहले आपने अपनी स्पष्ट सहमति दी हो और यह स्वीकार किया हो कि इसके परिणामस्वरूप आपका वापसी का अधिकार समाप्त हो जाएगा. अगर हमने पहले आपकी सहमति और स्वीकृति नहीं ली, तो आप अपना वापसी का अधिकार बनाए रखते हैं.

हो सकता है कि आप अभी भी हमारी रद्दीकरण और धनवापसी नीति के तहत धनवापसी के पात्र हों. अगर ऐसा है, तो आपका धनवापसी हमारी नीति के अनुसार होगा और किसी भी परिस्थिति में एक ही अनुबंध के लिए आपको दो बार धनवापसी नहीं किया जा सकता.

मॉडल वापसी फ़ॉर्म 

इस फ़ॉर्म को केवल तभी भरें और वापस करें जब आप अनुबंध से हटना चाहते हों.

  • अगर आप बेल्जियम, नीदरलैंड्स, लक्ज़मबर्ग, आयरलैंड या यूके में हैं:


सेवा में: NortonLifeLock Ireland Limited, Ballycoolin Business Park, Blanchardstown, Dublin 15, Ireland, FAO: ग्राहक सहायता

  • अगर आप नॉर्वे, आइसलैंड, लिकटेंस्टीन या ऊपर सूचीबद्ध देशों के अलावा किसी यूरोपीय संघ के सदस्य देश में हैं:


सेवा में: Avast Software s.r.o, Pikrtova 1737/1a, Nusle, 140 00 Praha 4, Czech Republic, FAO: ग्राहक सहायता

_________________________________________________________________________________________________

मैं/हम* एतद्द्वारा सूचित करता/करते हूं/हैं कि मैं/हम* निम्नलिखित के लिए अपने बिक्री अनुबंध से हट रहा/रहे हूं/हैं: [Insert Product/Service Name and Order Number]

ऑर्डर की तारीख*/ प्राप्त करने की तारीख*: ____________________

उपभोक्ता का नाम: ____________________

उपभोक्ता(ओं) का पता: ____________________

तारीख: ____________________

उपभोक्ता(ओं) के हस्ताक्षर (केवल तभी जब यह फ़ॉर्म काग़ज़ पर जमा किया जाए): ____________________

_________________________________________________________________________________________________

*जो लागू न हो उसे हटाएं

अंतिम संशोधित: 09/08/2026